बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे के एक मुहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम मुहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी 45 वर्षीय सुमन को उसके परिवार ने तबीयत खराब होने पर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सुमन को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते महिला द्वारा किसी विषैला पदार्थ निगलने की आशंका जताई जा रही है।
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
RELATED ARTICLES


