Thursday, September 3, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरघर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति...

घर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव खुर्द बुढानपुर में घर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह जब शव देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मुनेश पुत्र मुंशीलाल के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गांव खुर्द बुढानपुर में 55 वर्षीय मुनेश पुत्र मुंशीलाल का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को मामले से अवगत कराया। वहीं पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। मुनेश के मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मधु कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक अपने दो भाइयों के साथ दिल्ली में सिलाई करते हैं। उनके पिता मुनेश मां चंद्रावती के साथ घर पर रहते थे और मजदूरी करते थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद मुनेश सोने चले गए थे। अरुण ने किसी भी पारिवारिक कलह या रंजिश से इनकार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments