बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद उप डाकघर को नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। अब उप डाकघर का संचालन स्टेट हाईवे पर कमल पैलेस के पास स्थित नए कार्यालय से होगा। उद्घाटन डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडल रंजीत अग्रवाल व सहायक अधीक्षक डाकघर श्रीकांत पाल ने मंगलवार को किया। डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल ने बताया कि पूर्व भवन अत्यंत जर्जर और खराब स्थिति में था। नए परिसर में ग्राहकों को डाक, बचत, वित्तीय समेत अन्य डाक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
औरंगाबाद उप डाकघर को नए भवन में किया गया स्थानांतरित
RELATED ARTICLES


