बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव लुधपुरा में गुरुवार देर शाम नहर किनारे पशुओं के लिए चारा लेने गए 40 वर्षीय मनोज की नहर में डूबने से मौत हो गई। नहर में डूबता देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि मनोज अपनी पत्नी भारती के साथ नहर किनारे भैंसा बुग्गी से गोबर उतार रहे थे। इसी दौरान अचानक भैंसा भड़क गया और मनोज पर हमला करने लगा। भैंसे से बचने की कोशिश में मनोज का पैर फिसल गया और वह नहर में बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। मनोज को नहर में गिरता देख पत्नी भारती ने शोर मचाया। महिला के शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मनोज को नहर से बाहर निकाला गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब. तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बीबीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



