Friday, September 4, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरकार बरामद होने के बाद एसआई द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित...

कार बरामद होने के बाद एसआई द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित को थाने में मारे थप्पड़


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव खनौदा निवासी एक युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित सुकेश कुमार का आरोप है कि उसकी बरामद कार वापस करने की एवज में एक एसआई ने उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रुपये देने से इनकार करने पर कार सुपुर्द करने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, पीड़ित ने एसआई पर थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरों के सामने थप्पड़ मारने और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार दिलाने और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला 24 अगस्त का है। पीड़ित ने अपनी कार अपने एक दोस्त को चलाने के लिए दी थी। आरोप है कि दोस्त ने बाद में उसकी कार को बेच दिया। कार वापस लेने के लिए पीड़ित ने 24 अगस्त को थाना आहार में प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त को कार बरामद कर थाने में खड़ी करा ली। पीड़ित का आरोप है कि कार बरामद होने के बाद जब उसने अपनी गाड़ी वापस मांगी तो एक एसआई ने कार लौटाने की एवज में 30 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने जब एसआई को रुपये देने से साफ इनकार कर दिया तो पुलिसकर्मी ने कार वापस देने से मना कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 2 सितंबर को थाना प्रभारी से मिलने पहुंचा था। इस दौरान एसआई ने थाना प्रभारी के मना करने के बावजूद उसके साथ अभद्रता की। एसआई ने पीड़ित को सीसीटीवी कैमरों के सामने उसे थप्पड़ मारे। पीड़ित ने मामले की की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments