Monday, September 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकस्तूरबा विद्यालयों में अब बेटियां दिखाएंगी खेल प्रतिभा, 22.42 लाख से बनेंगे...

कस्तूरबा विद्यालयों में अब बेटियां दिखाएंगी खेल प्रतिभा, 22.42 लाख से बनेंगे वॉलीबाल-फुटबाल मैदान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। एक केजीबीवी-एक खेल योजना के तहत जिले के दो कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के लिए वॉलीबाल और फुटबाल के मैदान तैयार किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 22 लाख 42 हजार रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।
योजना के पहले चरण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डिबाई और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बुलंदशहर ग्रामीण का चयन किया गया है। दोनों विद्यालयों में छात्राओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैदान विकसित किए जाएंगे।
वॉलीबाल के लिए 10.59 लाख, फुटबाल पर 11.83 लाख रुपये खर्च
स्वीकृत बजट में वॉलीबाल मैदान के लिए 10 लाख 59 हजार रुपये तथा फुटबाल मैदान के लिए 11 लाख 83 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। मैदान तैयार होने के बाद छात्राओं को विद्यालय परिसर में ही नियमित अभ्यास और खेल प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन से बजट को स्वीकृति मिल चुकी है। पहले चरण में डिबाई और बुलंदशहर ग्रामीण के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का चयन किया गया है। दोनों विद्यालयों में खेल मैदान विकसित कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव को सत्यापन के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को भेजा गया है। सत्यापन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments