Monday, September 7, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरलॉ छात्र अंकुर चौधरी के लिए निकला कैंडल मार्च, न्याय की मांग...

लॉ छात्र अंकुर चौधरी के लिए निकला कैंडल मार्च, न्याय की मांग तेज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा में लॉ छात्र अंकुर चौधरी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों और समर्थकों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने मृतक अंकुर को श्रद्धांजलि दी और हत्याकांड में शामिल शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।
आपको बता दें कि 20 अगस्त को खुर्जा क्षेत्र में दर्जनभर बदमाशों ने लॉ छात्र अंकुर चौधरी के साथ मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल अंकुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से ही परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं।
25 हजार का इनामी ग्राम प्रधान गिरफ्तार
पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी ग्राम प्रधान प्रशांत चौधरी उर्फ पीसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 25-25 हजार रुपये के इनामी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने अंकुर को श्रद्धांजलि देते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments