बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा के एक खेत में नाबालिग का शव पेड़ से लटका मिला। शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि मुंडाखेड़ा के एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग का शव लटका मिला। पेड़ से शव लटका देख परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और लटका शव देख उनके होश उड़ गए। वहीं मामले से परिजनों को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव
RELATED ARTICLES


