Monday, September 7, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरचोला: शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार

चोला: शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस की रविवार की रात शातिर गौ तस्कर के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पप्पू उर्फ फारुख पुत्र आशिक निवासी ग्राम सुतारी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर (घायल) के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना चोला पुलिस टीम रविवार की रात सिकन्द्राबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के सामने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबन्दी की गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं। जिनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त 2026 को थाना चोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सब्दलपुर एवं सुतारी के मध्य स्थित जंगल में गौकशी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना चोला पर मुअसं 217/26 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि० पंजीकृत किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments