बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव ऐंचोरा में मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे से 62 वर्षीय ओमवती और 12 वर्षीय कुमकुम को घायल अवस्था में बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है। अचानक हुए इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अनूपशहर: मकान की दीवार गिरने से दो की मौत
RELATED ARTICLES


