बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के नवादा गांव में बन रही आरसीसी रोड का विधायक लक्ष्मी राज ने अचानक निरीक्षण किया। यह सड़क प्रदीप कुमार के घर से मुख्य मार्ग तक विधायक कोटे से बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और गांववालों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता और काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए।
जानकारी के अनुसार, विधायक लक्ष्मी राज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में अच्छी सड़क व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने गांववालों को भरोसा दिलाया कि उन्हें अच्छी आरसीसी रोड मिलेगी।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



