बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 53 वर्षीय कृपा शंकर शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जरगवां गांव के रहने वाले कृपा शंकर बुधवार सुबह खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामघाट-कल्याण मार्ग पर लाल झंडी आश्रम के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घायल कृपा शंकर को उनके भतीजे विजय इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां बुधवार देर रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कृपा शंकर शर्मा अविवाहित थे और अपने भतीजे के साथ रहते थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर थाना रामघाट पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



