बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में गंगा में आई बाढ़ के चलते सिद्ध बाबा गंगा घाट क्षेत्र में लगातार कटान हो रहा है। कटान की स्थिति का जायजा लेने गुरुवार को स्याना के एसडीएम लालजी विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने गंगा की तेज धार से हो रहे कटान और प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, जमीन व खादर क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान की भी जानकारी ली। मौके पर एसडीएम ने किसानों और ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ से जुड़ी समस्याएं जानीं। उन्होंने ग्राम प्रधान भोलू सिंह को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और कटान या नुकसान की जानकारी प्रशासन को देने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गंगा की तेज धार और कटान प्रभावित स्थानों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ और कटान की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



