बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुरजावली में बिजली व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के खंभे टूटने और लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते पिछले दो दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र भारद्वाज ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने गांव की बदहाल बिजली व्यवस्था और ग्रामीणों की परेशानी को सामने रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन से बिजली नहीं आने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू कामकाज के साथ अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द टूटे खंभों और क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़c



