बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर से दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। धतूरी गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया गया है। एसएसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आपको बता दें कि अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र की रहने वाली मालती की शादी 2 जुलाई 2018 को धूमधाम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 100 वर्ग गज का प्लॉट और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर जुलाई 2026 में उसके पति, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सीओ शिकारपुर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



