Sunday, September 13, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरबिजली चोरी करने वाले 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बिजली चोरी करने वाले 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव टूंडाखेड़ा और बरकातपुर में शुक्रवार को विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एलटी लाइन पर अवैध कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए 12 लोगों को पकड़ा। मौके से अवैध केबल, तार और अन्य विद्युत उपकरण भी बरामद किए गए। बिजली चोरी के मामले में सभी 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अभियान का नेतृत्व जेई निखिल कुमार, अवर अभियंता चंद्र कुमार, उपनिरीक्षक राजीव कुमार और उपखंड अधिकारी वैभव त्यागी ने किया।
एसडीओ वैभव त्यागी ने बताया कि लाइन हानि कम करने और वैध उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments