बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के सहयोग से शिकारपुर में डेंटल ओरल हेल्थ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत एम्स दिल्ली की टीम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। इस दौरान करीब एक हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 35 मरीजों में कैंसर के संदिग्ध लक्षण पाए गए। इनमें से 12 मरीजों को बेहतर जांच और उपचार के लिए बुलंदशहर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अभियान के लिए ओरल ऑन्कोलॉजिस्ट सुमित स्नेहा चुंबर को शोध कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में दांत और मुंह से संबंधित रोगों की पहचान की जा रही है।
शिकारपुर विकासखंड के 16 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात सीएचओ को भी स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य बीमारी की समय रहते पहचान कर मरीजों को उचित उपचार उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती स्तर पर पहचान और इलाज में मदद मिलने की उम्मीद है।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



