बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद प्रभारी मनोज कुमार यादव पर एक मामले में लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं दो पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई के बाद कोतवाली नगर में तैनात इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह को औरंगाबाद थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखवीर सिंह अब औरंगाबाद थाना प्रभारी के रूप में कानून-व्यवस्था संभालेंगे।
सुखवीर सिंह औरंगाबाद के बने नए थाना प्रभारी
0
12
RELATED ARTICLES


