बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह आम के पेड़ से एक 25 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। फंदे से लटके शव की पहचान पिंटू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने आम के पेड़ से लटका शव देख मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह छज्जूगढ़ी स्थित आम के पेड़ में 25 वर्षीय पिंटू का शव लटका हुआ था। जब ग्रामीण सुबह खेतों पर गए तो पेड़ से लटका शव देख उनके होश उड़ गए उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पिंटू शहर से बाहर रहकर काम करता था। लगभग 15 या 20 दिनों के अंतराल में अपने घर आता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आम के पेड़ से लटका मिला शव
RELATED ARTICLES


