बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी में छत पर गई 18 वर्षीय युवती सबिया 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई जिसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने सबिया को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है जहाँ सबिया का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सबिया मोहल्ला खीरखानी में अपने नाना खिजर मोहम्मद के घर पर परिवार के साथ रह रही है। सोमवार को वह किसी काम से पड़ोसी के घर गई थी। पड़ोसी के घर की छत के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जो काफी नीचे लटकी हुई थी। छत पर पहुंचते ही सबिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से जोरदार धमाका हुआ और युवती गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की नाजुक हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। इसका समाधान जल्द से जल्द नही किया गया तो बड़ा हादसा होने से कोई नही रोक सकता।
खुर्जा: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई युवती, गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES


