बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र में छह बच्चों की मां के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और महिला की बरामदगी की मांग की।
परिजनों के मुताबिक, महिला करीब तीन सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। महिला के छह बच्चे हैं। आरोप है कि कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस महिला और उसके प्रेमी को बरामद नहीं कर सकी। मंगलवार को महिला के बच्चे और परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना पत्र देते हुए महिला को जल्द बरामद करने की मांग की। मामले में सीओ दीपक कुमार त्यागी ने कोतवाली देहात पुलिस को महिला की बरामदगी के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है।
बुलंदशहर: छह बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
RELATED ARTICLES


