Friday, September 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरशादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप,...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि एक गांव के रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि एक गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि आरोपी ने महिला से शादी करने की बात कही और शारीरिक संबंध बनाएं। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments