बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू कस्बे में गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसएसपी ने स्थानीय पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, एक युवक ने रास्ते में गर्भवती महिला के पति के छोटे भाई की पत्नी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस गया और गर्भवती महिला, उसकी मां तथा अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। मामले की शिकायत मिलने पर एसएसपी बुलंदशहर ने स्थानीय पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
RELATED ARTICLES


