बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र की नगर पालिका एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई हैं। औरंगाबाद के जागीराबाद रोड की सफाई व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां की नालियों में गंदगी का अंबार हैं और सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई हैं।
आपको बता दें कि डॉ. भागमल के मकान से लेकर मोहल्ला टांडे वाला तक नालियां चोक हैं। नालियों से गंदी बदबू भी आ रही हैं। सड़क किनारे पानी जमा होने से उसमें कीड़े पनप रहे हैं। जलभराव और गंदे पानी के कारण मोहल्ले के लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा हैं। नगर पंचायत औरंगाबाद के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। जल्द ही सफाई कर्मचारियों की एक टीम भेजकर चोक नालियों की सफाई कराई जाएगी।
औरंगाबाद: नालियां चोक होने से बदबू में जीने को लोग मजबूर
RELATED ARTICLES


