Friday, September 18, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरनहर में डूब रहे युवक की जाने बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी सम्मानित

नहर में डूब रहे युवक की जाने बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी सम्मानित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पाकर PRV-8848 पर नियुक्त पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।
आपको बता दें कि 15 सितम्बर 2026 को PRV-8848 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति अपनी मां से विवाद के बाद सनोटा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर PRV-8848 पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा मात्र 06 मिनट में मौके पर पहुंचकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल नहर से बाहर निकालकर उसकी जान बचायी गयी। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा PRV-8848 पर तैनात पुलिसकर्मियों को 5,000-5,000/-रुपये के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments