बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में शुक्रवार को जयपाल सिंह चौहान की पशुशाला में करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सभासद व वन्यजीव प्रेमी मनीष यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मनीष यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद अजगर को काली नदी के किनारे ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वनक्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने भी मनीष यादव के प्रयास की सराहना की।
छतारी: लालगढ़ी गांव में 12 फीट लंबा अजगर दिखने से मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


