Monday, September 21, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की टक्कर में एक मौत तथा दूसरा घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की टक्कर में एक मौत तथा दूसरा घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना नगर में हापुड़ मार्ग पर नंदपुरी मोहल्ले के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मृतक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का है. हापुड़ मार्ग पर नंदपुरी मोहल्ले के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली वह बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया और ट्रेक्टर-ट्रॉली को लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया। मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बड्डा वाजिदपुर के रहने वाले 30 वर्षीय मोहित की मौत हो गई, जबकि उसका साथ ही का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह का कहना है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hapur के पहले Iconic #Mall में निवेश का सुनहरा मौका: 9760254555

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments