Sunday, September 20, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरअवैध पिस्टल के साथ युवक की रील वायरल, जांच में जुटी पुलिस

अवैध पिस्टल के साथ युवक की रील वायरल, जांच में जुटी पुलिस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल लेकर गाने पर रील बनाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
आपको बता दें कि वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ककरिया खेड़ा का है। वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल लेकर कैमरे के सामने नजर आ रहा है। आरोप है कि हथियार के साथ वीडियो वायरल कर युवक क्षेत्र में डर का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments