बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में सहायक अध्यापक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक हरी नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह छतारी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेजप्रताप शर्मा ने अपनी कार से उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तेजप्रताप ने हरी नारायण का कॉलर पकड़कर उन्हें कार से बाहर खींच लिया और इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ मयंक कुमार सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



