बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी पुलिस ने मात्र 24 घंटे में अशोक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ब्रजेश को दबोचा है जिसके कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि 19 सितम्बर 2026 को अभिषेक कुमार निवासी गांव लालगढ़ी ने थाना छतारी पर तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पिता की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में ब्रजेश का नाम सामने आया। पुलिस ने ब्रजेश को गिरफ्तार कर जब उसे पूछताछ की गई तो आरोपी ब्रजेश ने बताया कि वह मृतक अशोक के साथ बैठकर शराब पी रहा था। शराब के नशे में दोनों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई जिसके बाद आरोपी ब्रजेश ने अशोक के गमछे से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान ब्रजेश पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव लालगढ़ी थाना छतारी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



