बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीरपुर क्षेत्र के माचड़ रोड पर इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। कई बाइक सवार इन गड्ढों की चपेट में आ चुके हैं, जबकि कुछ वाहनों के पलटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। सड़क पर जलभराव और गड्ढों को लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग जेवर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में सड़क की खराब हालत से आवागमन प्रभावित हो रहा है और हादसों का खतरा भी बना हुआ है। सड़क की स्थिति को लेकर भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र ने भी नाराजगी जताई है। संगठन का कहना है कि यदि जल्द सड़क की समस्या दूर नहीं की गई, तो पंचायत करके आगे की रणनीति तय की जाएगी।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरमाचड़ रोड के गड्ढों से बढ़ी परेशानी, हादसों का बना खतरा
माचड़ रोड के गड्ढों से बढ़ी परेशानी, हादसों का बना खतरा
0
2
RELATED ARTICLES


