Thursday, September 24, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद: अतिक्रमण पर नगर पालिका का शिकंजा, लाल निशान लगाकर दी कार्रवाई...

जहांगीराबाद: अतिक्रमण पर नगर पालिका का शिकंजा, लाल निशान लगाकर दी कार्रवाई की चेतावनी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका की टीम की ओर से क्षेत्र में अतिक्रमण वाले स्थानों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। इन निशानों के जरिए अतिक्रमण वाले हिस्सों को चिन्हित किया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों के आगे सामान फैलाने और अन्य तरह से सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका की ओर से लाल निशान लगाए जाने के बाद अतिक्रमण करने वालों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि चिन्हांकन के बाद नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और व्यस्त समय में लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। लोगों ने नगर पालिका से अभियान चलाकर स्थायी रूप से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments