बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में जमीन का हिस्सा न मिलने पर बेटे द्वारा कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर जान से मारने का मामला सामने आया हैं। एसएसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि मामला 19 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे का हैं। पीड़ित गांव के पास सालाबाद-पहासू रोड स्थित एक आश्रम पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका बेटा कुछ साथियों के साथ आया और पिता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित को मरा हुआ समझकर जेब में रखे 14,500 रुपए नकद लेकर फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित थाने पहुंचा जिसे पुलिस ने पहासू सीएचसी में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित के चार बेटे हैं जिनमें से एक बेटा दिल्ली जल निगम में काम करता हैं। वह लगातार अपने पिता पर अपने हिस्से की जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहा था। बुजुर्ग पिता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि मेरे जीते-जी यह नहीं होगा। मेरे मरने के बाद सबका हिस्सा सभी को मिल जाएगा। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस मामले की जाज में जुटी हुई हैं।
जमीन से हिस्सा न मिलने पर बेटे ने कुछ साथियों के साथ मिलकर पिता को जान से मारने की कोशिश
RELATED ARTICLES


