बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की गुलावठी रोड पर मंडावरा के पास एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जिसका इलाज जारी हैं।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक दादरी से अपने गांव लौट रहा था। तभी कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। बाइक सवार युवक की पहचान 34 वर्षीय गौरव कुमार निवासी गांव पीरबियावानी के रुप में हुई हैं। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल
RELATED ARTICLES


