बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को गांव पोटा कबूलपुर के पास बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फार्च्यूनर कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। हादसे में विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो लोग घायल हुए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता कि फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराती दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



