बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के गांव दानपुर में नितिन डीलर के खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
रेंजर मोहित चौधरी का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा खेत में अजगर निकलने की सूचना मिली थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
RELATED ARTICLES


