बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रविवार को क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत छठ पूजा स्थलों और घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की तैयारियों को परखा। साथ ही पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।सीओ ने कहा कि छठ पर्व के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
अनूपशहर: छठ पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, सीओ ने किया घाटों का निरीक्षण
RELATED ARTICLES


