बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू के गांव महुआ खेड़ा में काली नदी से 10 फीट लंबा मगरमच्छ निकल गया। इस दौरान ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले से वन विभाग को अवगत कराया गया था। वन विभाग के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद मगरमच्छ को पकड़ने का जिम्मा उठाया और ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया।
आपको बता दें कि गांव महुआ खेड़ा में काली नदी से 10 फीट लंबा एक मगरमच्छ निकालकर आबादी वाले इलाके में आ गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को स्वयं ही पकड़ा और वन विभाग को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने 10 फीट लंबे मगरमच्छ को पड़कर वन विभाग को सौंपा
RELATED ARTICLES


