बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीरपुर कस्बे के स्कूलों में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाए जाने का मामला सामने आया है।
जहांगीरपुर-झाझर रोड स्थित चिंगरावली मार्ग पर एक टेम्पो में तय संख्या से अधिक बच्चे सवार दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह ओवरलोडिंग कर बच्चों को ले जाना हादसे का कारण बन सकता है।
तस्वीर मे देखा जा सकता है कि टेम्पो के चारो तरफ छात्र सवार है। स्थानीय समाजसेवी विनय शर्मा ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि स्कूल आने-जाने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से स्कूली वाहनों की जांच कराने और बच्चों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
ओवरलोड टेम्पो में स्कूल जा रहे बच्चे, सुरक्षा पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES


