Thursday, October 1, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरमारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस की निगरानी में अंतिम...

मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में चार दिन पहले हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय सोनू की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनू का नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां बुधवार शाम करीब 6 बजे उसने दम तोड़ दिया।
सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की निगरानी में शव को उसके पैतृक गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में मातम छा गया।
परिजनों के अनुसार, चार दिन पहले मारपीट में सोनू गंभीर रूप से घायल हुआ था। हालत नाजुक होने पर उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने चार दिन तक उसका इलाज किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की मौत के बाद अहमदगढ़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, सोनू की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों की निगरानी में बुधवार रात करीब 8 बजे गमगीन माहौल के बीच सोनू का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस के मुताबिक, गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments