Thursday, October 1, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरसड़क हादसे में घायल हुए विधायक की हालत में हो रहा सुधार

सड़क हादसे में घायल हुए विधायक की हालत में हो रहा सुधार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सड़क दुर्घटना में घायल हुए बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र के विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी फिलहाल स्वस्थ है। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है और वह लगातार रिकवरी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि शनिवार को विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी लखनऊ से वापस लौट रहे थे तभी गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव पोटा कबूलपुर के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया और कार एक पोल से जा टकराई थी जिसके बाद विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी पसली, गर्दन और सीने में चोट आई थी। विधायक को पहले हापुड़ जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। विधायक ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि उनकी हालत में काफी सुधार है और वह रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments