बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर की देर रात पीड़ित अपनी दुकान पर था। इसी दौरान दुकान के गेट पर दुकानदार विराग से चाय के साथ अन्य सामान को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने भाई हिमांशु, नितिन और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर पीड़ित के भाई के साथ मारपीट कर दी।
पीड़ित के मुताबिक, मारपीट में उसके भाई को लहूलुहान कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकानदार से चाय व अन्य सामान को लेकर हुआ विवाद, किया लहूलुहान
RELATED ARTICLES


