बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में खुर्जा-छतारी मार्ग पर गांव कमौना के पास डेयरी से दूध देकर लौट रहे 15 वर्षीय किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल किशोर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि खुर्जा-छतारी मार्ग पर गांव कमौना के पास डेयरी से दूध देकर लौट रहा था। तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर तनिष्क गांव पढ़ा का रहने वाला है। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन की एक महीने पहले ही बिजली के करंट से मौत हो गई थी। परिवार में सन्नाटा छाया हुआ है।
डेयरी से दूध देकर लौट रहे किशोर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
RELATED ARTICLES


