Sunday, October 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: कैप्टन स्मित मछार के लिए निकला प्रार्थना जुलूस, 174 यात्रियों की...

खुर्जा: कैप्टन स्मित मछार के लिए निकला प्रार्थना जुलूस, 174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट के जल्द स्वस्थ होने की कामना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की शिवलोक कॉलोनी में शनिवार को भारतीय वाणिज्यिक एयरलाइन के कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रार्थना जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
आपको बता दें कि हाल ही में एक उड़ान के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई थी। विषम परिस्थितियों में कैप्टन स्मित मछार ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई। इस दौरान विमान में सवार 174 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान बचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। घटना के दौरान कैप्टन स्मित स्वयं अस्वस्थ/चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। कैप्टन के स्वास्थ्य की जानकारी सामने आने के बाद खुर्जा की शिवलोक कॉलोनी के लोगों ने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रार्थना जुलूस निकाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments