बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के राजघाट क्षेत्र में नरौरा से राजघाट आ रही एक ई-रिक्शा बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने पलटी ई-रिक्शा को सीधा करने में मदद किया। ई-रिक्शा चालक को कोई चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, सरिया लेकर आ रही एक ई-रिक्शा नररौरा से राजघाट की ओर आ रही थी जैसे ही वह नौदेई चौराहे के पास पहुंचा तो स्कूल के सामने ई-रिक्शा अचानक पलट गई। सड़क खराब होने के चलते यह घटना हुई। राहगीर मौके पर आए और ई-रिक्शा को सीधा किया। लोगों का कहना है कि सड़क काफी खराब है जिसके कारण बाइक सवार भी लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बारिश के दिनों में तो हालात इस कदर हो जाते हैं कि लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।
सड़क खराब होने के चलते सरिए से लदी एक ई-रिक्शा पलटी
RELATED ARTICLES


