बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जखैता का रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ खेत में पानी डाल रहा था तभी गांव के ही एक आरोपी ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मार पिटाई की जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। आपको बता दें कि गांव जखैता निवासी अरविंद कुमार ने तहरीर देते हुए बताया 20 मार्च की दोपहर वह अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ खेत में पानी डाल रहा था तभी गांव का ही एक आरोपी वहां पहुंच गया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें पीटा। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेत में पानी डालने के दौरान मारपीट, मुकदमा दर्ज
0
81
Previous article
RELATED ARTICLES



