बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव बराल की रहने वाले एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दुपट्टे से गला घोट कर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 14 जून 2024 को बराल के रहने वाले राजू तोमर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में करीब पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी ने होने पर वह उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और गले में दुपट्टा डालकर जान से मारने का भी प्रयास किया। जानकारी के अनुसार विवाहिता सात माह की गर्भवती है। विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद कर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश
RELATED ARTICLES