बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अचानक ओवरटेक करने के दौरान एक कंटेनर की अर्टिगा कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि कार में सवार 10 वर्षीय बच्चे समेत तीनों लोगों की जान बच गई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार दिल्ली से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। कार में तीन लोग सवार थे जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल था। इसी दौरान एनएच-34 पर एक कंटेनर के अचानक ओवरटेक करने के दौरान कार की उससे टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों को गंभीर चोटों से बचाने में मदद मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। साथ ही टक्कर मारने वाले कंटेनर के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कंटेनर से टकराई अर्टिगा कार, एयरबैग खुलने से 10 साल के बच्चे समेत तीन की बची जान
RELATED ARTICLES


