बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के गांव नगला मदारीपुर में डेंगू से आठ साल की छात्रा काव्य कुमारी की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बीडीओ मोकम सिंह का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों को गांव में कीटनाशक दवा छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं गांव में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
आपको बता दें कि छात्रा काव्य 5 दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे ऊंचागांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां छात्रा को डेंगू की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर उसे बुलंदशहर और फिर मेरठ रेफर किया गया आनंद हॉस्पिटल मेरठ में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने गांव में साफ-सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव या फॉगिंग नहीं होने का आरोप लगाया। गांव में गंदगी होने के कारण कीड़े-मकोड़े और मच्छर बहुत है जिसकी वजह से उनकी बेटी को डेंगू हुआ और उनकी बेटी की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डेंगू से हुई छात्रा की मौत
RELATED ARTICLES


