Friday, October 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमहिला मिडिएशन सेंटर के बाहर बुजुर्ग की दाढ़ी पकड़कर लटकी महिला, पुलिस...

महिला मिडिएशन सेंटर के बाहर बुजुर्ग की दाढ़ी पकड़कर लटकी महिला, पुलिस ने बचाया


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए महिला मिडिएशन सेंटर में चल रही मध्यस्थता के दौरान बाहर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि पति की बहन ने पत्नी के पिता की दाढ़ी पकड़ ली और दाढ़ी पकड़कर लटक गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर बुजुर्ग को महिला के चंगुल से बचाया।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद को खत्म कराने के उद्देश्य से महिला मिडिएशन सेंटर में मध्यस्थता की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान सेंटर के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति की बहन ने पत्नी के पिता के साथ अभद्रता करते हुए उनकी दाढ़ी पकड़ ली और उससे लटक गई। इस घटना के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए बुजुर्ग को महिला से छुड़ाया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments